यहां सड़क किनारे सो रही महिलाओं को कार ने कुचला, आरोपी गिरफ्तार

July 6, 2023 | samvaad365

हरिद्वार। दो महिलाओं को सड़क किनारे चैन की नींद सोना भारी पड़ गया। भीख मांग कर अपना जीवन चला रही दो महिलाओं को देर रात प्रेम नगर आश्रम पुल  पास  एक कार चालक ने टक्कर मार दी। जिसके बाद दोनों महिलाएं काफी गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों महिलाओं को हरिद्वार जिला अस्पताल भिजवाया। वहीं, कार चालक को पुलिस कनखल चौकी ले गई।

यह भी पढ़ें- UTTARAKHAND WEATHER: आफत की बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, उफान पर नदियां;127 सड़कें बंद

कनखल थाना प्रभारी नीतीश शर्मा ने बताया देर रात प्रेम नगर आश्रम पुल के पास सोई हुई 2 महिलाओं पर एक कार गाड़ी चालक ने गाड़ी चढ़ा दी। जिसके बाद दोनों महिलाएं बुरी तरह से घायल हो गई। पुलिस ने 108 की मदद से घायल दोनों महिलाओं को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा। फिलहाल दोनों महिलाएं सुरक्षित हैं। उनका उपचार जिला हॉस्पिटल में चल रहा है। वहीं, कार चालक को कनखल पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया। जिसके बाद पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया है।

 

89793

You may also like