चंपावत के होनहार कुशाग्र उप्रेती का अंडर -23 फुटबॉल विश्व कप टीम में हुआ चयन, उत्तराखंड में खुशी की लहर

June 21, 2021 | samvaad365

चंपावत के होनहार कुशाग्र उप्रेती का चयन अंडर -23 फुटबॉल विश्व कप टीम में हुआ है। इस चैंपियनशिप का आयोजन 11 से 16 अगस्त तक यूक्रेन में होना है। जिसमें उत्तराखंड के कुशाग्र उप्रेती टीम इंडिया के लिए खेलते नजर आएंगे। इससे पहले कुशाग्र का चयन अंडर-19 विश्व कप के लिए हुआ था। बता दे आपको कुशाग्र का परिवार बनबसा में रहता है। उनके पिता विनोद उप्रेती टनकपुर पावर स्टेशन एनएचपीसी में कार्यरत हैं। वहीं उनकी इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी की लहर हैं।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़े-हडको ने मनाया अंतराष्ट्रीय योग दिवस,स्वास्थ्य विषय पर स्लोगन एवम निबंध लेखन प्रतियोगिता का भी हुआ आयोजन

 

 

62881

You may also like