Chandrayaan-3: सुरक्षित लैंडिंग के लिए परमार्थ में की गई गंगा आरती

August 23, 2023 | samvaad365

चंद्रयान-3 की चंद्रमा के दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र में सॉफ्ट लैंडिंग के लिए परमार्थ निकेतन में विशेष गंगा आरती की गई। स्वामी चिदानंद सरस्वती, परमार्थ गुरुकुल के ऋषिकुमारों और श्रद्धालुओं ने मां गंगा का अभिषेक कर चन्द्रायन -3 की सॉफ्ट एवं सुरक्षित लैंडिंग के लिए प्रार्थना की। सभी ने यज्ञ में आहुतियां समर्पित की। वहीं दूसरी तरफ बाबा रामदेव ने अनुष्ठान शुरू कर दिया है।

यह भी पढ़ें- CHANDRAYAAN-3 LANDING: चांद पर चंद्रयान-3 की लैंडिंग कर आज इतिहास रचेगा भारत, देहरादून के टपकेश्वर मंदिर में पूजन जारी

परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन ने चंद्र कक्षा सम्मिलन (एलओआई) के सफलतापूर्वक पूर्णता के साथ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। लगातार तीसरी बार इसरो ने मंगल ग्रह की कक्षा में प्रवेश करने के अलावा अपने अंतरिक्ष यान को चंद्रमा की कक्षा में सफलतापूर्वक स्थापित किया है, यह भारत के लिए गर्व और गौरव का विषय है।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में आज मूसलाधार वर्षा को लेकर अलर्ट, ऋषिकेश-देवप्रयाग हाईवे बंद,ऋषिकेश में जल भराव से लोग परेशान

वहीं चंद्रयान-3 मिशन पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी का कहा कि “मैं इसरो के वैज्ञानिकों को बधाई देना चाहता हूं…भारत का विज्ञान और तकनीक पूरी दुनिया को दिशा देगी। ‘चंदा मामा अब हमारे पास होंगे’…”

यह भी पढ़ें- UNIFORM CIVIL CODE: राज्य में जल्द लागू होगा यूसीसी, ड्राफ्ट तैयार; विधानसभा सत्र में होगा पेश

91148

You may also like