Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों पर बदाल मौसम का मिजाज, हिमपात से बढ़ी ठंड

October 24, 2023 | samvaad365

उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है और चटख धूप खिल रही है। जबकि, पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। घने बादलों के बीच केदारनाथ में जोरदार हिमपात हुआ। बदरीनाथ धाम की चोटियों समेत अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भी हल्की बर्फबारी हुई। वहीं, आसपास के निचले हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। जिससे पर्वतीय क्षेत्रों में कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है।

यह भी पढ़ें-  DUSSEHRA 2023: राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी दशहरा पर उत्तराखंड वासियों को बधाई

बारिश और बर्फबारी के आसार 

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम सामान्य रहने के आसार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा व हिमपात हो सकता है। देहरादून समेत आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक व न्यूनतम पारा सामान्य से कम रहने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें-  सीएम धामी जल्द करेंगे दायित्वों का बंटवारा, इनको मिल सकती है जिम्मेदारी

केदारनाथ धाम में हिमपात 

सोमवार को केदारनाथ धाम में जोरदार बर्फबारी हुई और समूचा क्षेत्र शीत की चपेट में आ गया। बर्फबारी के कारण पुर्ननिर्माण कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। वहीं, बदरीनाथ धाम में दोपहर बाद हल्की वर्षा हुई और चोटियों पर बर्फबारी से कंपकंपी बढ़ गई। हेमकुंड समेत अन्य चोटियों पर भी हल्का हिमपात हुआ। कुमाऊं में भी पर्वतीय क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा व हिमपात दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें-  अपनी पत्नी डिम्पल यादव संग उत्तराखंड दौरे पर पहुंचे उत्तरप्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव

मैदानी क्षेत्रों में ठंड में आई कमी

पहाड़ों में अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे बना हुआ है। इधर, मैदानी क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बिल्कुल अलग है। देहरादून में सुबह से ही धूप खिली रही। जिससे पारे में भी मामूली इजाफा हुआ। ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में फिलहाल ठंड में कमी आई है।

यह भी पढ़ें- तुंगनाथ की यात्रा ने नया बनाया नया कीर्तिमान, पहली बार श्रद्धालुओं की संख्या एक लाख पार

मौसम शुष्क रहने के आसार

अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक से दो डिग्री सेल्सियस अधिक बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, मंगलवार को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग व पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं आंशिक बादलों के बीच हल्की वर्षा व बर्फबारी हो सकती है। मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। तापमान सामान्य के आसपास बना रह सकता है।

92899

You may also like