बारिश के चलते रोकी गई केदारनाथ यात्रा, गौरीकुंड हाईवे भी अवरूद्ध

June 30, 2023 | samvaad365
kedarnath yatra

उत्तराखंड में बारिश का सिलसिला जारी है। पहाड़ों में बारिश आफत बनकर बरस  रही है। तो वहीं चारधाम यात्रा प्रभावित हो रही है। उधर, केदारनाथ धाम व आसपास के क्षेत्रों में बारिश होने के चलते यात्रा रोक दी गई है। वहीं यात्रियों को विभिन्‍न पड़ावों पर रोक दिया गया है। इससे पहले शुक्रवार को सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए 4600 यात्री रवाना हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें- मानसून की दस्तक के साथ धीमी पड़ी चारधाम यात्रा, अब तक 32.68 लाख तीर्थयात्रियों ने किए दर्शन

वहीं रुद्रप्रयाग में गौरीकुंड हाईवे तरसाली में आज सुबह से अवरुद्ध चल रहा है। मार्ग खोलने के लिए जेसीबी द्वारा मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है।

 

 

89644

You may also like