बजट सत्र के दौरान आज कृषि विभाग की ओर से भराड़ीसैंण में “श्री अन्न (मिलेट) भोज का आयोजन किया गया

March 16, 2023 | samvaad365

गैरसैंण –  भराड़ीसैंण विधानसभा भवन में चल रहे बजट सत्र के दौरान आज कृषि विभाग की ओर से भराड़ीसैंण में “श्री अन्न (मिलेट) भोज का आयोजन किया गया। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने भी अन्न भोज (मिलेट) में शिरकत कर पहाड़ी व्यंजनों का आनंद लिया।कृषि विभाग की ओर से आयोजित मिलेट भोज में तमाम पहाड़ी व्यंजन परोसे गए जिनमें कोदे की रोटी, अरसा, झंगोरे की खीर, गैत का फानू, लाल चावल, आलू के गुटके बनाए गए थे।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने कहा की प्राय यह देखा जाता है कि हम लोगों द्वारा अपने स्थानीय उत्पादों को वरियता नहीं दी जाती है, जबकि स्थानीय खाद्व उत्पाद मोटे अनाज की गुणवत्ता एवं पौष्टिकता बहुत अधिक होती है। इसका प्रचार-प्रसार किये जाने की आवश्यकता है, जिससे स्थानीय मौटे अनाज के उत्पादन में वृद्वि हो तथा स्थानीय किसानों की आय भी बढे।उन्होंने कहा की भोज का उद्देश्य मोटे अनाज के पौष्टिक गुणों का प्रचार प्रसार करने के साथ ही पहाड़ी व्यंजनों के सेवन को बढ़ावा देना है।विधायकगण, अधिकारी, कर्मचारियों, मीडिया सहित बडी संख्या में लोग श्री अन्न भोज में शामिल हुए।

86470

You may also like