उत्तराखंड की कवियित्री ने किया प्रधानमंत्री की लिखी कविताओं का गढ़वाली भाषा में अनुवाद

April 18, 2024 | samvaad365

उत्तराखंड की रहने वाली सुजाता डबराल नौडियाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लिखी कविताओं के संग्रह का अनुवाद गढ़वाली में किया। चुनाव प्रभारी दुष्यंत गौतम ने बुधवार को प्रदेश पार्टी कार्यालय में उनकी इस पुस्तक आंखा यो धन छन का विमोचन किया और उनका काफी आभार भी व्यक्त किया। सभी लोग उनके इस अनुवाद से बहुत प्रसन्न नजर आये।

पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रबुद्ध जन सम्मेलन के दौरान चुनाव प्रभारी दुष्यंत गौतम ने गढ़वाली भाषा में अनुवाद के प्रयोग की सराहना की और कवियित्री काे शुभकामनाएं दीं। सुजाता ने बताया, उनके पति अरविंद नौडियाल जो ओएनजीसी में वरिष्ठ अधिकारी पद पर हैं  और वो उनके साथ गुजरात और मुंबई में थी। उस दौरान उनका परिचय उन लोगों से हुआ जो पीएम मोदी की कविताओं का हिंदी व अन्य भाषाओं में अनुवाद कर रहे थे। उसके बाद सुजाता डबराल ये पहल शुरु करने की सोची।

 

तब उनके मन में इन कविताओं का गढ़वाली में अनुवाद करने का विचार आया। अब तक कुमाऊंनी, नेपाली, मराठी, पंजाबी सहित भारत की लगभग 25 भाषाओं में इस पुस्तक का अनुवाद हो चुका है। सुजाता डबराल नौडियाल पौड़ी जिले के तिमली गांव की रहने वाली हैं।

98012

You may also like