Uttrakhand: प्रदेश में इस सीजन में पहली बार 37 डिग्री पहुंचा तापमान,19 अप्रैल को भारी बारिश के आसार

April 18, 2024 | samvaad365

प्रदेश में  बुधवार को पछवादून में इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया , जलती और चुभती  धूप, गर्मी से लोग  काफी  परेशान  नजर  आए।  मौसम में गर्मी अधिक होने के कारण लोग अपने  घरों से बाहर ही नहीं निकल पाए। मौसम विभाग ने 19 अप्रैल को भारी  बारिश होने  का पूर्वानुमान लगाया है।

बीते तीन दिनों पहले  पछवादून में मौसम काफी सुहावना रहा , आसमान में बादल छाए हुए थे। मौसम में ज्यादा गरमाहट की शिकायत नहीं थी और शाम के समय  ठंडी हवाएं चल रही थी| कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई , लेकिन बुधवार को मौसम ने एक बार फिर करवट बदली और गर्मी की तरफ  अपना असर दिखाया। सुबह से ही चटक धूप दिखी, दोपहर करीब 12.00 बजे सूरज के आसमान चढ़ते ही वातावरण में काफी  गर्मी बढ़ गई। और इस सीजन का सबसे  अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

गर्मी को देखते हुए लोग बाजारों में खरीदारी के लिए  भी नहीं निकले। अपने जरुरी  काम के लिए लोग घर से निकले तो उन्हें धूप से बचाव के लिए छाते का सहारा लेना पड़ा। अब तक घरों में केवल पंखे चलाए जा  रहे थे, लेकिन तापमान में व्रद्धि होने के कारण  लोगों को कूलर और एसी  भी चलाने पड़े।

 

शाम 6.00 बजे के बाद तापमान में हल्की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 19 अप्रैल को बारिश होने के आसार बताये  है। बारिश के बाद तापमान में थोड़ी गिरावट की संभावना जताई जा रही है। पछवादून में अधिकतम तापमान 37 और न्यूनतम  तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

98001

You may also like