Election 2024: उत्तराखंड में कल होने जा रहा है मतदान, रवाना हो चुकी हैं 11 हजार से ज्यादा पोलिंग पार्टियां

April 18, 2024 | samvaad365

उत्तराखंड की पांचों सीटों पर कल यानी शुक्रवार को पहले चरण में मतदान होगा। इससे पहले राज्य में 48 घंटे पहले  चुनाव प्रचार का शोर थम चुका है। प्रदेश में मतदान होने तक शराबबंदी भी लागू कर दी गई है। अब  मतदान संपन्न होने तक शराब की बिक्री और लाने-ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा |

703 पोलिंग पार्टियां मतदान संपन्न कराने के लिए रवाना हो चुकी हैं और आज 11 हजार से ज्यादा पोलिंग पार्टियां अपने गंतव्य की तरफ रवाना हो जाएंगी। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने बताया, कि  आज प्रत्याशी केवल डोर-टु-डोर ही अपना प्रचार कर सकेंगे|

मतदान को बेहतर तरीके से  संपन्न कराने के लिए 15 हजार ईवीएम की व्यवस्था गई
राज्य में लोकसभा चुनाव को सुरक्षित तरीके से संपन्न कराए जा सके उसके लिए 15 हजार ईवीएम और वीवीपैट लगाई गई हैं। 19 अप्रैल को 55 प्रत्याशियों के भविष्य का  फैसला जनता के हाथों में होगा, मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया, प्रदेश में शुक्रवार  यानी 19 अप्रैल को  मतदान सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक किया जाएगा | शाम पांच बजे तक जो मतदाता मतदेय
स्थल के भीतर प्रविष्ट हो जाएंगे, केवल वही मतदाता  वोट डाल सकेंगे।
https://youtu.be/httbqrJ20Xw
5,892 पोलिंग बूथों की लाइव वेबकास्टिंग होगी सुविधा
राज्य के 5,892 पोलिंग बूथों की लाइव वेबकास्टिंग की जाएगी, जिसे जिलों के अलावा राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम में भी देखा और सुना जा सकेगा। ताकि किसी भी तरह की कोई गड़बड़ न हो सके,और सही तरीके से मतदान संपन्न हो सके |

 

97996

You may also like