Uttarakhand : स्वास्थ्य सचिव ने किया टीबी मुक्त अभियान में प्रतिभाग, 2024 में बनेगा टीबी मुक्त प्रदेश

January 10, 2024 | samvaad365

राजधानी देहरादून में स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम में आज स्वास्थ्य सचिव डॉक्टर आर राजेश कुमार ने प्रतिभाग किया। साथ ही उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में टीबी मुक्त अभियान चलाया जा रहा है जिसकी शुरुआत 9 सितंबर 2022 को हुई थी।

उत्तराखंड में इस अभियान की शुरुआत 17 सितंबर 2022 को हुई। इस कार्यक्रम में हमने लगभग 20000 से ज्यादा लोगों को जोड़ा है। 1015 टीवी मरीज अभी तक इस अभियान से ठीक हुए हैं। बचे हुए मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा की स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने उत्तराखंड प्रदेश को 2024 तक टीवी मुक्त प्रदेश बनाने का निर्णय लिया है।

94976

You may also like