मुंबई – पर्यावरण रक्षा के लिए किया गया वृक्षा रोपण

June 20, 2022 | samvaad365

मुंबई में रविवार 19/06/2022 को सी•बी•डी बेलापुर फॉरेस्ट एरिया नंदादेवी मंदिर परिसर में वृक्षा रोपण का आयोजन किया गया जिसमे पीपल, बड़, नारियल, नीबू, आम व आयुर्वेदिक के कई पेड़ों का वृक्षा रोपण किया गया।इस वृक्षा रोपण में देवभूमि जै माँ नंदादेवी चेरिटेबल ट्रस्ट के साथ देवभूमि लोक कला उदगम चेरिटेबल ट्रस्ट का विशेष योगदान रहा दोनों ट्रस्ट मुंबई में हर वर्ष वृक्षा रोपण का आयोजन कर कई वृक्ष लगाते हैं और उनकी देखरेख करते हैं पर्यावरण की रक्षा हेतु यह कार्य निरंतर जारी रहेगा।

वृक्षा रोपण में देवभूमि लोक कला उदगम चेरिटेबल ट्रस्ट की टीम ट्रस्टी श्री दिवानसिंह रामसिंह सौंन, श्रीमती दीपा दिवान सौंन उपस्तिथ रहे, जै माँ नंदादेवी चेरिटेबल ट्रस्ट के अध्य्क्ष राजेन्द्र ठाकुर , उपाध्यक्ष जगदीश कार्की, महा सचिव सुनील जोशी जी, कोषाध्यक्ष केदार जोशी जी, पूर्व उपाध्यक्ष अवतार नेगी जी, भक्तगण प्रकाश जोशी, जगदीश भंडारी, योगेश देवराडी, मनीष पुरोहित,जीवन कापरी, हिमांशु पंत और  शर्माजी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

संवाद 365, निशा ज्याला

यह भी पढ़ें-देहरादून – केंद्रीय मंत्री गिरीराज सिंह ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

77370

You may also like