अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस का सत्याग्रह, यशपाल आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस ने जताया विरोध

June 27, 2022 | samvaad365

बाजपुर में अग्निपथ योजना के विरोध में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और सरकार पर युवाओं का शोषण करने का आरोप लगाया। बता दे कि अग्निपथ योजना के विरोध में देशभर में विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। इसी के चलते कांग्रेस हाईकमान के आह्वान पर प्रदेश भर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सत्याग्रह आंदोलन चलाया जा रहा है। इसी के चलते बाजपुर तहसील में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एकत्र हुए। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन करते हुए सत्याग्रह आंदोलन शुरू किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने केंद्र सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया और कहा कि कठिन परिश्रम करने के बाद युवा देश की सुरक्षा करने के लिए सेना में भर्ती होते हैं, लेकिन केंद्र सरकार युवाओं के परिश्रम पर पानी फेरने का काम कर रही है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

संवाद 365, अज़हर मलिक

यह भी पढ़ें- देहरादून में शुरू हुई 11वीं स्टेट वुशू प्रतियोगिता, गणेश जोशी ने किया वुशू चैंपियनशिप का शुभारंभ

77677

You may also like