Uttarakhand : देश के अंतिम गाँव माणा से निकलेगी कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा

November 6, 2022 | samvaad365

कांग्रेस मुख्यालय भवन में प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव की अध्यक्षता में प्रदेश कांग्रेस गढ़वाल मंडल की बैठक जारी है। इस दौरान बताया गया कि प्रदेश में 7 नवंबर को देश के अंतिम गांव माणा (बदरीनाथ) से भारत जोड़ो यात्रा निकलेगी।

प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव ने बताया कि 14 से 19 नवंबर तक प्रत्येक जिले में भारत जोड़ो यात्रा  निकाली जाएगी। धार्मिक स्थलों की पवित्र मिट्टी और पवित्र नदियों का जल भरकर राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में ले जाएंगे। जहां इस मिट्टी और पानी से अलग-अलग स्थानों पर पौधरोपण किया जाएगा। उत्तराखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता मिट्टी और जल लेकर जाएंगे।

शनिवार को पहले दौर की बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष जिला अध्यक्ष और तमाम फ्रंटल प्रकोष्ठ ओं के अध्यक्षों ने भाग लिया। दूसरे दौर की बैठक जारी है, जिसमें विधायक पूर्व विधायक विधायक प्रत्याशी और पीसीसी सदस्य भाग लेने पहुंचे।

बैठक में बड़े नेता शामिल नहीं हुए। प्रीतम सिंह और हरीश रावत हिमाचल चुनाव प्रचार में व्यस्त बताए जा रहे हैं जबकि यशपाल आर्य पिथौरागढ़ में हैं।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

यह भी पढ़ें :  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को भर्ती प्रक्रियाओं में तेजी लाने के दिए निर्देश

 

82856

You may also like