डॉ निशंक के उपन्यास पर बनी फिल्म यु कनू रिश्ता रिलीज

February 19, 2023 | samvaad365

देहरादून -उत्तराखंड की संस्कृति देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी प्रसिध्द है।यहां के रिति रिवाज आज भी पूरे विश्व में अपनी पहचान रखते है। ऐसे ही उत्तराखंड की संस्कृति रिति रिवास और साथ ही मानवता पर आधारित एक फिल्म बनी है जिसका नाम है यू कनू रिश्ता जोकि सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ.रमेश पोखरियाल’ निशंक’ के उपन्यास पर बनी है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में गढ़वाली फिल्म ‘यु कनु रिश्ता’ का टीजर लांच किया। वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आशा व्यक्त की कि यह फिल्म उत्तराखण्ड के परिवेश, संस्कृति और सांस्कृतिक धरोहरों को सम्पूर्ण देश और विदेश में प्रचारित- प्रसारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। उन्होंने फिल्म की सफलता की कामना करते हुये पूरी टीम को बधाई दी।

वहीं उत्तराखंड सरकार के मंत्री गणेश जोशी ने 17 फरवरी को नारियल तोड़कर और रिवन काटकर फिल्म के प्रीमियर शो का उद्घाटन किया। वहीं मंत्री गणेश जोशी ने कहा की फिल्में हमारी सभ्यता और संस्कृति को संरक्षित करती है। इससे पहले मंत्री जोशी ने फिल्म के सभी कलाकारों से परिचय प्राप्त किया।

मंत्री गणेश जोशी ने कहा की फिल्में हमारी सभ्यता और संस्कृति को संरक्षित करती है।डॉक्टर निशंक के उपन्यास पर बनी यह फिल्म भी हमारे उत्तराखंड की सांस्कृतिक, सांस्कृतिक धरोहर और रीति रिवाज से पूरे भारत को परिचित कराएगी।

राजपुर विधायक खजान दास की उपस्थिति में सिल्वर सिटी मॉल में बहुप्रतीक्षित फिल्म यु कनू रिश्ता रिलीज हुई। सुप्रसिद्ध साहित्यकार डॉ.रमेश पोखरियाल’ निशंक’ के उपन्यास पर बनी गढ़वाली फिल्म ‘यु कनु रिश्ता’ का पहला शो हाउसफुल रहा। 1बजे तक फिल्म के सभी टिकट बिक चुकी थी।

फिल्म देख कर बाहर आए दर्शकों ने फिल्म की कहानी संवाद और फिल्मांकन के साथ ही सभी कलाकारों के अभिनय को बहुत बेहतर बताया। फिल्म देख कर लोग थोड़ा भावुक भी नजर आए, वहीं फिल्म के प्रति लोगों का प्यार देख कर कलाकारों के चेहरों पर भी खुशी नजर आई।

फिल्म देख कर बाहर आए दर्शकों ने फिल्म की कहानी संवाद और फिल्मांकन के साथ ही सभी कलाकारों के अभिनय को बहुत बेहतर बताया।

फिल्म यू कनू रिश्ता ने जहां दर्शकों को भावुक कर दिया,तो वहीं इस फिल्म से लोगों तक यह संदेश पहुंच रहा है कि रिश्ता सिर्फ खून का नहीं होता है बल्कि मानवता का रिश्ता भी होता है जोकि सबसे बड़ा रिश्ता माना जाता है।

85710

You may also like