फिर गौरवान्वित हुआ उत्तराखंड… गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी को मिलेगा ये सम्मान

July 16, 2019 | samvaad365

देहरादून: उत्तराखंड एक बार फिर खुद पर गर्व करने के लिए तैयार है जी हां इस बार गीतकार, गायक, लेखक और संगीतकार गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी को वर्ष 2018 के संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। नरेंद्र सिंह नेगी को मिल रहे इस सम्मान से उत्तराखंड भी गौरवान्वित महसूस कर रहा है। दरअसल, उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी उत्तराखंड की लोक संस्कृति, लोकसमाज के प्रचार प्रसार में ही लगा दी है। ऐसे में उन्हें इस तरह का सम्मान मिलने से हर कोई गर्व से फूले नहीं समा रहा है। उत्तराखंड की जनता कब से चाह रही थी कि उनके इस महान लोकगायक को इस तरह का सम्मान मिले। बहरहाल गढ़रत्न नरेंद्र सिंहग नेगी को संवाद365 की तरफ से ढेरों शुभकामनाएं।

यह खबर भी पढ़ें-माया नगरी में हुआ दर्दनाक हादसा

यह खबर भी पढ़ें-युवा कल्याण और वन विभाग ने हरेला पर्व पर मिलकर किया वृक्षारोपण

संवाद365/काजल

39460

You may also like