उत्तराखंड कुट्यूर वीक सीजन 2 का आगाज़, देश भर के फैशन डिज़ाइनर्स ने हुए शामिल

July 29, 2019 | samvaad365

देहरादून: हिमालयन बज़ द्वारा, उत्तराखंड कुट्यूर वीक सीजन 2  का आगाज देहरादून के होटल सॉलिटेयर में किया गया। इस फैशन वीक में देश भर के फैशन डिजाइनरों की भागीदारी देखी गई जिन्होंने इस अवसर पर अपने डिजाइनस दिखाएं। डिज़ाइनर्स ने उत्तराखंड कुट्यूर वीक में अपने संग्रह का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दिल्ली और बॉम्बे के मॉडल्स ने रैंप वॉल्क किया और कई प्रसिद्ध डिजाइनरों के संग्रह का प्रदर्शन किया। देवभूमि ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के फैशन डिजाइनिंग के छात्रों ने भी कुट्यूर वीक के दौरान अपना कलेक्शन पेश किया।

इस अवसर पर निदेशक हिमालयन बज़ गौरव सिंह ने कहा कि, “उत्तराखंड कुट्यूर वीक पर्यटन एवं फैशन और वस्त्र उद्योग दोनों के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। यह अनूठा अवसर न केवल प्रतिभाशाली डिजाइनरों को अपने संग्रह की शुरुआत करने में सक्षम बनाता है, बल्कि उन्हें सार्वजनिक डोमेन भी प्रदान करता है।” इसके अलावा, शो के दौरान, राधिका चांदना और आयुष्मान गुजराल को हिमालयन बज़ द्वारा मिस्टर एंड मिस देहरादून का ताज पहनाया गया।

यह खबर भी पढ़ें-उन्नाव रेप पीड़िता के सड़क हादसे पर उठने लगे हैं सवाल

यह खबर भी पढ़ें-EXCLUSIVE: कांग्रेस नेता के अश्लील मैसेज गलत ग्रुप में पड़ गए….

संवाद365/किशोर रावत

39819

You may also like