आंध्र प्रदेश: विशाखापत्तनम में हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड में गिरी क्रेन, 10 लोगों की मौत

August 1, 2020 | samvaad365

आंध्र प्रदेश: शनिवार को आंध्र प्रदेश में विशाखापट्टनम के हिंदुस्तान शिपयार्ड में दर्दनाक हादसा हो गाया। यहां एक भारी-भरकम क्रेन गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक शख्स घायल बताया जा रहा है। वहीं इस हादसे के बाद चारों तरफ अफरा तफरी का माहौल है। बचाव एवं राहत अभियान के तहत मलबे में फंसे कुछ लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। इस हादसे में क्रेन गिरने का वीडियो सामने आया है जिसे शिपयार्ड के दूसरे हिस्से से बनाया गया है।

https://youtu.be/ANnLaUR4tWY

यह खबर भी पढ़ें-कौशांबी: रेलवे ट्रैक पर 2 शव मिलने से हड़कंप, हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका

संवाद365/डेस्क

52620

You may also like