हापुड़: उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को श्रद्धांजलि

December 10, 2019 | samvaad365

हापुड़: हापुड़ में उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को श्रद्धांजलि दिए जाने के लिए सपा जिला कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सभी जिलों में शोकसभाएं आयोजित की गई। जिसमें कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रख कर मृतका की आत्मा की शांति की प्रार्थना की। शोक सभा में जिलाध्यक्ष सुबोध नागर ने कहा कि दुष्‍कर्म पीड़िता परिवार को 50 लाख रुपए और दोषियों को कठोर से कठोर सजा दी जाए। उन्होंने योगी सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार से अपराध नियंत्रित नहीं हो पा रहा है। जिससे महिलाओं की आबरू सुरक्षित नहीं है।

यह खबर भी पढ़ें-श्रीनगर: कीर्तीनगर में मंत्री प्रसाद नैथानी के नेतृत्व में कांग्रेस का प्रदर्शन

यह खबर भी पढ़ें-कोटद्वार: सीओ कोटद्वार ने किया कोतवाली का औचक निरीक्षण

संवाद365/आरिफ कसर

44308

You may also like