हरदोई: मामूली विवाद में दबंग ने युवक को गोलियों से भूना

December 25, 2019 | samvaad365

हरदोई: हरदोई के शाहाबाद में युवक की ताबड़तोड़ गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गयी। दरअसल मामूली विवाद में दबंग ने रायफल से एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। गम्भीर अवस्था में घायल युवक को इलाज के लिए शाहाबाद सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया था। जिला अस्पताल पहुंचते ही यहां जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने पीड़ित युवक को मृत घोषित कर दिया।

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिरदार नगर निवासी लालू 18 पुत्र राम अवतार और गांव के मनोज यादव पुत्र छोटेलाल का भूमि का विवाद है। गांव में दोनों का ही आमने सामने मकान है। इसी दोनों के मध्य भूमि को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते कल भी दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। हालांकि उस समय मामला समाप्त हो गया था और दोनों अपने अपने काम से चले गए।

लेकिन मनोज यादव बदला लेने के लिए बैचेन हो गया। आखिर मनोज यादव ने मंगलवार को दोपहर के बाद मौका पाकर अपनी लाइसेंसी रायफल से लालू के सीने पर ताबड़तोड़ फायर झोंक दिया।दो गोली लगने से लालू गंभीर रूप से घायल हो गया।गंभीर रूप से घायल लालू को सीएचसी शाहबाद में भर्ती कराया गया। परंतु हालत गंभीर होने के कारण से हरदोई रिफर किया गया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

यह खबर भी पढ़ें-सीएम रावत ने किया जोशीमठ-मलारी टू-लेन राज्यमार्ग और पुनार पुल का लोकार्पण

यह खबर भी पढ़ें-कौशांबी: पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी… 50 किलो गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

संवाद365/लवी खान 

44830

You may also like