हरदोई: बढ़ते जल स्तर से गंगा के किनारे होने लगा कटान, गंगा किनारे रह रहे लोग मकान तोड़ने को मजबूर

July 20, 2020 | samvaad365

हरदोई: हरदोई में गंगा के बढ़ते जल स्तर से गंगा के नजदीक रहने वालों पर खतरा मंडराने लगा है। गंगा किनारे रह रहे लोग अब अपना पक्का मकान तोड़ने को मजबूर है। वह अपना सामान लेकर दूसरी जगह जा रहे हैं। प्रशासन ने ऐसी बाढ़ वाली परिस्थिति में चौकियों के साथ पहले से सुरक्षित स्थानों पर ग्रमीणों की व्यवस्थाएं कर रखी है। दरअसल, इन दिनों गंगा का जलस्तर बढ़ने से अब कटान होना शुरू हो गया है। ऐसे महँदीघाट से लेकर राजघाट तक लगने वाले गांव जैसे चपरतला, देवीपुरवा, गुलाबपुरवा, मुक्कुपूर्व, मेंदपुरवा, रामेश्वरपुरवा, घासीरामपुरवा, चिरंजीवपूर्वा, कटरी बिरचुइया आदि दर्जनों गाव  बाढ़ की चपेट में आने की सम्भवना है। इससे पहले प्रशासन आने वाली समस्याओं की तैयारियां पहले कर चुका है। बाढ़ चौकियों के अलावा,आपदा आने पर ग्रमीणों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचने को लेकर सभी की ड्यूटी तैनात की जा चुकी है। कई बार जनपद के जिलाधिकारी भी इन स्थानों का निरीक्षण कर जानकारी ली है।

यह खबर भी पढ़ें-देहरादून: सीएम रावत ने किया बहुद्देशीय साधन सहकारी समितियों के कम्यूटरीकरण का शुभारम्भ

संवाद365/लवी खान

52131

You may also like