पेपर लीक होने से मथुरा सहित उत्तर प्रदेश के 24 जनपदों में इण्टरमीडिएट अंग्रेजी की परीक्षा स्थगित

March 30, 2022 | samvaad365

उ.प्र. माध्यमिक शिक्षा परिषद इंटर मीडिएट की आज दोपहर होने वाली अंग्रेजी की परीक्षा पेपर लीक होने की बजह से रद्द कर दी गई है। मथुरा सहित प्रदेश के 24 जनपदों में अंग्रेजी की परीक्षा अब अगली तिथि पर कराई जायेगी। शिक्षा निदेशक विनय कुमार पाण्डेय के अनुसार इण्टर मीडिएट का अंग्रेजी का पेपर जनपद बलिया में आउट हो गया है। सीरीज-316 ईडी और 316 ईआई के पेपर मथुरा, आगरा,एटा, मैनपुरी, अलीगढ सहित 24 जिलों में भेजे गये थे। जिसके चलते परीक्षा स्थगित की गई है।

मथुरा में जिला प्रशासन पर प्रातः खबर आ गई थी उसके बाद सभी परीक्षा केन्द्र व्यवस्थापकों को इसकी सूचना दी गई। जनपद में बोर्ड परीक्षाओं के लिए बनाये गये कन्ट्रोल रूम प्रभारी कमल सिंह के मुताबिक जनपद में अंग्रेजी विषय की परीक्षा के लिए 33010 परीक्षार्थी पंजीकृत है तथा 152 केन्द्रों पर यह परीक्षा होनी थी। उक्त परीक्षा के निरस्त होने के चलते अब शासन का निर्देश मिलने पर यह परीक्षा संभवतः 12 अप्रैल के बाद की किसी तिथि में करायी जायेगी।

पेपर लीक की वजह से इन 24 जिलों में हुई परीक्षा रद्द-
1- आगरा 2. मैनपुरी 3.मथुरा 4.अलीगढ़ 5.गाजियाबाद 6. बागपत 7 बदायूं 8 शाहजहांपुर 9उन्नाव 10.सीतापुर 11.ललितपुर 12.महोबा 13.जालौन 14 चित्रकूट 15.अम्बेडकरनगर 16.प्रतापगढ़ 17.गोंडा 18.गोरखपुरी 19.आजमगढ़ 20. बलिया 21.वाराणसी 22.कानपुर देहात 23.एटा 24.शामली

संवाद365,अमित शर्मा

73808

You may also like