कौशांबी: नशे के आदी बेटे को जंजीर से जकड़ा… तस्वीर वायरल होने पर पुलिस ने लिया संज्ञान

June 25, 2020 | samvaad365

कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जनपद के सैनी कोतवाली में रहने वाले कंधई पाल खेती किसानी कर अपने परिवार का पेट पालते हैं। कंधई की मानें तो उनके सबसे छोटे बेटे विकास को नशे की बुरी लत लग गई है। नशे की लत से छुटकारा दिलाने के लिए परिजन उसे रुपए नहीं देते हैं तो वह उनके साथ मारपीट भी करता है। जिसके बाद अब परिवार ने उसे जंजीर के सहारे पेड़ से बांध दिया है। जंजीर में जकड़े युवक की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सीओ सिराथू रामवीर सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी हुई है, जंजीर में बंधे युवक को आजाद करा कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।

यह खबर भी पढ़ें-देहरादून: सीएम रावत ने किया अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम रायपुर में बनाए गए कोविड सेंटर का निरीक्षण

संवाद365/नितिन अग्रहरि

51150

You may also like