कौशांबी: जिला पंचायत अध्यक्ष के बेटे जेपी सिंह पर महिला डॉक्टर के साथ अभद्रता करने का आरोप

April 20, 2020 | samvaad365

कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के जिला अस्पताल में डॉक्टर और स्टाफ नर्स ने जिला पंचायत अध्यक्ष के बेटे जेपी सिंह पर गम्भीर आरोप लगाया है। महिला डॉक्टर की तहरीर पर मंझनपुर कोतवाली में जेपी सिंह के खिलाफ अभद्रता कर धमकी दिए जाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि जेपी सिंह के एक रिश्तेदार जिला अस्पताल में भर्ती हैं। जेपी सिंह ने अपने मरीज का सही से इलाज न होने पर महिला डॉक्टर से अभद्रता कर उसने धमकी दी। जिसके बाद महिला डॉक्टर की तहरीर पर जेपी सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार का कहना है कि महिला वार्ड में महिला डॉक्टर के साथ जेपी सिंह ने अभद्रता कर उसे धमकी दी। महिला डॉक्टर के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और विधिक कार्यवाही की जा रही है।

https://www.youtube.com/watch?v=FFn2ocP5SMQ&t=180s

यह खबर भी पढ़ें-बलिया: लॉकडाउन में खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर आदिवासी

यह खबर भी पढ़ें-सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता का निधन, दिल्ली के एम्स अस्पताल में ली आखिरी सांस

संवाद365/नितिन अग्रहरि

48796

You may also like