कौशांबी: पुरानी रंजिश के चलते चली गोली… पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

July 6, 2020 | samvaad365

कौशांबी: यूपी के कौशांबी जिले में तीन दिन पहले पुरानी दुश्मनी के चलते दो पक्षों में हुई गोलीबारी की घटना में शामिल एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूरामुफ्ती थाना इलाके में हुई इस घटना में पुलिस गिरफ्त ने अभियुक्त के पास से एक दो नाली बंदूक और कारतूस भी बरामद किए हैं। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।

घटना पूरामुफ्ती थाना इलाके के उजिहिनी खालसा गांव का है, जहाँ 2 जुलाई की दोपहर एक अंतिम संस्कार में शामिल हुए दो पक्षो में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों पक्ष की तरफ से ताबड़तोड़ गोलियां चलने लगी। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए, जिन्हें उपचार के लिए प्रयागराज में भर्ती कराया गया था।

पुरानी अदावत को लेकर गोलीबारी की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो को कंग्रेस पार्टी ने अपने ऑफिसियल ट्वीटर एकाउंट से ट्वीट करते हुए कानून व्यवस्था को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा। जिसके बाद पुलिस ने बिना समय गवाएं एक अभियुक्त को दो नाली बंदूक के साथ गिरफ्तार कर लिया, बाकी अन्य अभियुक्तों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है।

https://youtu.be/cCym3Aii8WY

यह खबर भी पढ़ें-देहरादून: नहीं रहे उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी नंदन सिंह रावत, दिल्ली में कोरोना के इलाज के दौरान निधन

संवाद365/नितिन अग्रहरि

51532

You may also like