मुंबई: देवभूमि सांस्कृतिक कला मंडल बांट रहा सैकड़ों गरीबों को खाना

April 17, 2020 | samvaad365

मुंबई: कोरोना महामारी के बीच मुंबई के ठाणे में उत्तराखंड की संस्कृति को महानगर मुंबई व उपनगर ठाणे में अपने आयोजनों के जरिए प्रचार-प्रसार करने वाली संस्था देवभूमि सांस्कृतिक कला मंडल, ठाणे इन दिनों लॉकडाउन में कामकाज से असाहाय हो चुके लोगों को भोजन आदि बांट कर अपनी सामाजिक भागीदारी निभा रही है।

देवभूमि सांस्कृतिक कला मंडल- ठाणे  कोरोना महामारी की मार के चलते बेरोजगार, गरीब, लाचार लोगों की मदद में जुटी है और प्रतिदिन 400 से 415 लोगों को भोजन पहुंचा रही है। संस्था द्वारा यह सेवाकार्य कला मंडल ठाणे के संस्थापक व अध्यक्ष अशोक मुरारी के नेतृत्व में प्रतिदिन किया जा रहा है। लॉकडाउन के दौरान, गरीब लोगों, अत्यावश्यक ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों व जरूरतमंन्द लोगों को खाने के पैकेट पहुंचाए जा रहे हैं। साथ ही कई लोगों को घरों में भी राशन के किट देकर मदद की जा रही है। देवभूमि सांस्कृतिक कला मंडल ठाणे ने कोरोना महामारी के अंत तक लोगों को मदद करने का संकल्प लिया है और इस कार्य के लिए सभी सदस्यों, कार्यकर्ताओं व दानदाताओं से भी सहयोग की अपील की है।

यह खबर भी पढ़ें-हमीरपुर: लॉकडाउन-2 में पुलिस हुई सख्त पुलिस ने की जमातियों की धरपकड़ शुरु

यह खबर भी पढ़ें-कौशांबी: कलयुगी पिता ने की मासूम की हत्या… पढ़ें पूरी खबर

संवाद365/पुष्कर ओझा

48643

You may also like