मुस्लिम युवक ने हिन्दू नाम रख यूपी में की शादी, पोल खुलने पर पत्नी के साथ की ये घिनौनी हरकत

September 14, 2022 | samvaad365

गढ़वा के मेराल के एक युवक आफताब ने अपना नाम बदलकर और धर्म छिपाकर यूपी के सोनभद्र जिले की एक लड़की से शादी कर ली। मामला खुलने पर लड़की जब ससुराल पहुंची तो यहां उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। इसके बाद पीड़िता मेराल थाने पहुंची। मेराल पुलिस ने उसे यूपी के संबंधित थाने में केस दर्ज कराने की सलाह देकर भेज दिया है।

यूपी में दवा की दुकान चलाता था आफताब

पीड़िता पूजा सिंह ने बताया कि वह सोनभद्र जिले के चोपन में गुरमा गांव की है। उसने आरोप लगाया कि मेराल के आफताब अंसारी ने उसके गांव में दवा की दुकान खोली थी। इसी दौरान दोनों की दोस्ती हुई। उस समय युवक ने अपना नाम पुष्पेंद्र सिंह बताया था। दोनों ने 2018 में शादी कर ली। शादी के बाद युवक उसे मिर्जापुर में किराए के मकान में लेकर गया। वहीं दोनों साथ रहने लगे।

एक साल पहले बेटी को दिया था जन्म

2020 में वह गर्भवती हो गई। 28 जुलाई 2021 को उसने बेटी को जन्म दिया। बेटी के जन्म के बाद घर में किसी की मौत की बात बता अफताब उसे अपने गांव ले आया। मृतक के अंतिम संस्कार की रस्म देखकर उसे शक हुआ। तब उसने आफताब से पूछा कि वह अपना असली धर्म बताए। दूसरे समुदाय का होने से इनकार कर दिया।

लौटने पर धर्म छिपाने की बात पर अक्सर पति-पत्नी में झगड़ा होने लगा। इसके बाद मुहर्रम में जब वह घर गया तब पूजा को एहसास हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है। इसके बाद पूजा के गांव में भी मामले में पंचायत हुई।

पंचायत में साथ रहने का हुआ था फैसला

पंचायत में युवक को लड़की को साथ रखने का फैसला सुनाया गया। फिर आफताब उसे मिर्जापुर लेकर आ गया। इसके बाद दोनों के बीच अक्सर कहासुनी होती। एक दिन उसने पूजा से मारपीट की और भाग गया। एक हफ्ते तक घर नहीं लौटने पर वह शुक्रवार को अफताब के घर गढ़वा के मेराल आ गई। रातभर वहीं रही।

मां ने धक्के देकर घर से निकाला

शनिवार को आरोपी की मां ने उसे घर से धक्का देकर निकाल दिया। तब पूजा मेराल थाने पहुंची और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। यहां उसे यूपी के संबंधित थाने में केस दर्ज कराने की सलाह दी गई।

यूपी में केस करने की दी गई सलाह

घटनास्थल यूपी का है इसलिए पीड़िता को संबंधित थाना में केस दर्ज करने के लिए कहा गया है। वहां केस दर्ज होने के बाद जब पुलिस कार्रवाई के लिए आएगी तो उसे सहयोग किया जाएगा। आरोपी को गिरफ्तार कर यूपी पुलिस के साथ भेज दिया जाएगा।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

ये भी पढ़ें : सीएम धामी ने पतंजलि आयुर्वेद के संयुक्त अभियान दल का किया फ्लैग ऑफ

81262

You may also like