पिंडारी ग्लेशियर की ट्रैकिंग पर गया 16 ट्रैकर का दल सकुशल लौटा

April 24, 2023 | samvaad365

पिंडारी ग्लेशियर की ट्रैकिंग पर गया 14 अमरिकी ट्रैकर समेत 16 ट्रैकर का दल रविवार को सकुशल लौट आया है। शुक्रवार को दल का संपर्क कुछ समय के लिए प्रशासन और ट्रैकिंग पर भेजने वाली एजेंसी से टूट गया था। इसके बाद दल को वापस लाने के लिए एसडीआरएफ के जवानों के साथ ही अन्य कर्मियों को पिंडारी ग्लेशियर भेजा गया था।एसडीएम ने बताया कि दल के सभी सदस्य स्वस्थ हैं। दल थोड़ा सा विश्राम करने के बाद बागेश्वर होते हुए रानीखेत के लिए रवाना हो गया। दल इस माह की शुरूआत में रानीखेत के नंदादेवी आउटडोर लीडरशिप स्कूल (नोल्स) के नेतृत्व में पिंडारी ग्लेशियर की ट्रैकिंग पर गया था।

खराब मौसम के बीच हुआ हल्का हिमस्खलन-

पिंडारी से लौटे दल के सदस्यों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह खराब मौसम के बीच हुआ हल्का सा हिमस्खलन हुआ था। उसी में ट्रैकरों का सामान दब गया था। ट्रैकरों ने बताया कि हिमस्खलन हल्का था जिस वजह से किसी तरह की परेशानी नहीं हुई। कोई भी ट्रैकर हिमस्खलन की चपेट में नहीं आया। बर्फ में दबा सामान भी निकाल लिया गया था। सभी पर्वतारोही ट्रैकिंग के दौरान होने वाली दिक्कतों से वाकिफ थे। इसलिए हिमस्खलन के दौरान किसी तरह की खास दिक्कत नहीं हुई।

अंकिता कुमाई

यहा भी पढ़े-उत्तराखंड के 4 जिलो में बर्फीले तूफान को लेकर अलर्ट

 

87702

You may also like