जेल के कैदियों के बनाए दीपों से सजा बाजार…

October 25, 2019 | samvaad365

हरदोई: हरदोई की जेल में अपने गुनाहों के चलते बन्द कैदी भले ही दीपावली पर परिवार से दूर हों, लेकिन उनकी ओर से बनाए गए दीया, मूर्तियां एवं कैरीबैग लोगों के घरों तक पहुंचेंगे। इसको लेकर प्रशासन ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के उत्पाद के साथ ही जिला कारागार के बंदियों की ओर से बनाए गए उत्पादों को गुरुवार से शहर में दीपावली बाजार लगवाने का निर्णय लिया। जिसका उद्घाटन डीएम पुलकित खरे ने किया। ये बाजार महात्मा गांधी मार्ग पर लगाया गया है।

दीपावली पर दीया, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों के पूजन, प्रधानमंत्री की ओर से प्लास्टिक मुक्त भारत को अभियान के रूप में दिया गया है। दीपावली पर बाजार सजने लगी हैं। वहीं डीएम पुलकित खरे के निर्देशन में प्रशासन की पहल पर इन बार जिला कारागार के बंदियों और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की ओर के उत्पाद की बाजार भी लगवाई जा रही है। जिला कारागार में बंदियों की ओर से बनाए गए इलेक्ट्रिक चाक पर बंदियों ने दीया, कलश आदि सामग्री बनाई है। तो कुछ बंदियों ने भगवान की मूर्तियां और महिला बंदियों ने रूमाल और प्लास्टिक मुक्त भारत के लिए कपड़ा के कैरीबैग बनाए हैं।इसकी बाजार लगाकर डीएम ने इसका उद्घाटन किया।डीएम का कहना है कि बाजार से बंदियों के उत्पाद को प्रोत्साहन मिलेगा।

यह खबर भी पढ़ें-इस बार यात्रा से जीएमवीएन को हुआ फायदा… 20 प्रतिशत तक मुनाफे की उम्मीद

यह खबर भी पढ़ें-छात्रों द्वारा झाड़ू लगाए जाने का वीडियो वायरल…

संवाद365/लवी खान

42894

You may also like