हिमालय की चोटियों पर साइकिल से चढ़ाई कर बनाया रिकॉर्ड, पढ़ें गोरखपुर के उमा सिंह के बारे में

August 18, 2022 | samvaad365

यूपी के गोरखपुर के उमा सिंह ने हिमालय की चार चोटियों पर एक के बाद एक साइकिल से चढ़ाई कर नया रिकॉर्ड बना दिया है। वे एवरेस्ट के बेस कैंप के साथ ही माउंट काला पत्थर, माउंट गोक्यो री व माउंट रेंजो ला पास की चोटी पर साइकिल से पहुंचकर तिंरगा फहराने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। ऐसा करने वाले वे दुनिया के महज तीसरे पर्वतारोही हैं। उमा ने 12 अगस्त को माउंट एवरेस्ट  बेस कैंप (17560 फीट) पर साइकिल से पहुंचकर भारत का तिरंगा फहराया। 13 अगस्त को माउंट काला पत्थर (18519 फीट) की ऊंचाई पर भारत का तिरंगा झंडा लहराया। 15 अगस्त की सुबह 7 बजे माउंट गोक्यो री (17575 फीट) की चोटी पर तिरंगा फहराया। उसी दिन दोपहर 2 बजे माउंट रेंजो ला पास (17560 फीट) की चोटी पर भी साइकिल से पहुंचकर भारतीय तिरंगा फहराया। उमा सिंह माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप और तीन अन्य श्रृंखलाओं की चोटी पर साइिकल से पहुंचने वाले दुनिया के तीसरे व्यक्ति हैं। नेपाल के पासंग शेरपा इन चारों चोटियों पर आधिकारिक रूप से साइकिल चलाकर पहुंचने वाले दुनिया के पहले पर्वतारोही थे। माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप पर साइकिल से पहुंचकर तिरंगा फहराने वाले पहले भारतीय आधिकारिक रूप से नई दिल्ली के अजय भोला थे। उमा ने न सिर्फ माउंट एवरेस्ट के बेस कैंप बल्कि उस श्रृंखला की तीन अन्य चोटियों पर पहुंचकर पर्वतारोहण में देश का नाम रौशन किया है।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

यह भी पढ़ें – BJP नेता शाहनवाज़ हुसैन की मुश्किलें बड़ी, दिल्ली HC ने कहा हुसैन के खिलाफ दर्ज होगा रेप केस

80257

You may also like