शाहजहांपुर: होली पर डीजे बजाने का किया विरोध… तो मार दी गोली

March 12, 2020 | samvaad365

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर होली के गाने बजाने पर दबंगों ने ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। 20 राउंड फायरिंग हुई जिसमें दो युवक घायल हो गए हैं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। वहीं मौके पर पुलिस प्रशासन तैनात है।

शाहजहांपुर क्षेत्र के सिमरिया सैदपुर गांव में होली की धमाल निकल रही थी। धमाल में डीजे पर गाना बज रहा था। इस गाने को लेकर एक समुदाय के लोगों ने विरोध किया विरोध के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग शुरू हो गई। इस मामले में 20 राउंड फायरिंग हुई है ,जिसमें दो युवकों के गोलियां लगी हैं। जिन्हें जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया है और इस स्थिति को संभालने का प्रयास किया जा रहा है। अभी भी स्थिति तनावपूर्ण है लेकिन नियंत्रण में है।

यह खबर भी पढ़ें-CORONAVIRUS: भारत में 73 हुई कोरोना मरीज़ों की संख्या… सरकार ने लगाया 15 अप्रैल तक विदेश से आने वालों की एंट्री पर बैन

यह खबर भी पढ़ें-दिल्ली के बाद अब ‘उत्तराखंड’ फतह के लिए ‘आप’ की तैयारी… विधायक दिनेश मोहनिया को बनाया उत्तराखंड प्रभारी

संवाद365/रमाशंकर दीक्षित

47660

You may also like