श्रावस्ती: संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव… परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

June 8, 2020 | samvaad365

श्रावस्ती: श्रावस्ती जनपद के थाना क्षेत्र मल्हीपुर में संदिग्ध हालत में शव मिलने से हड़कंप मच गया। शुक्रवार शाम मृतक खाना खाकर गांव के बाहर बने अहाते में सोने के लिए चला गया था जिसके बाद जब वह वापस नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। वहीं युवक का शव अहाते में पड़ा मिला। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताई है।

यह खबर भी पढ़ें-देहरादून: प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी बनी गैरसैंण…. राज्यपाल ने दी मंजूरी

संवाद365/पवन वर्मा

50638

You may also like