swami vivekananda jayanti 2020: स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मनाया जाता है ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’

January 12, 2020 | samvaad365

12 जनवरी यानी रविवार को महान दार्शनिक और आध्यात्मिक गुरू स्वामी विवेकानंद की जयंती है। उनकी जयंती के दिन हर साल राष्ट्रीय युवा दिवस भी मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद का जीवन और विचार दोनों ही प्रेरणा के स्त्रोत माने गए हैं। ये कहना गलत नहीं होगा कि स्वामी के विचारों पर चलकर लाखों युवाओं के जीवन में बदलाव आया। आपको बता दें कि विवेकानंद जी ने अमेरिका स्थित शिकागो में सन् 1893 में आयोजित विश्व धर्म महासभा में भारत की ओर से सनातन धर्म का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने रामकृष्ण मिशन की स्थापना की थी जो आज भी अपना काम कर रहा है। वे रामकृष्ण परमहंस के सुयोग्य शिष्य थे।

दरअसल, स्वामी विवेकानंद भारत के महानतम धर्म गुरुओं में से एक हैं। स्वामी विवेकानंद का जीवन और उनका संदेश व प्रवचन दुनिया के लाखों लोगों को प्रभावित किया है। वह अपने धार्मिक ज्ञान से किसी के भी दिल में जगह बनाने और अपने शक्तिशाली विचारों तर्कयुक्त विचारों से किसी सोचने का नजरिया बदलने की क्षमता रखते थे। उनकी इसी प्रभावशाली आभा और दुनिया में भारत की एक अलग पहचान बनाने के लिए देश उन्हें उनकी जयंती पर नमन करता है।

यह खबर भी पढ़ें-टिहरी: मोलू भरदारी नागेंद्र सकलानी मेले का आगाज़

यह खबर भी पढ़ें-गाजियाबाद: एसएसपी ने महिला सुरक्षा को ऐसे किया सुनिश्चित…

संवाद365/काजल

45447

You may also like