थत्यूड़: हीरामणी गौड बने भाजपा के मण्डल अध्यक्ष

January 27, 2020 | samvaad365

थत्यूड़: कई दिनों से भाजपा जौनपुर थत्यूड़ मण्डल अध्यक्ष पद को लेकर चल रही कस्साकस्सी के बाद भाजपा हाईकमान ने जौनपुर भाजपा मण्डल से ओन्तड गांव निवासी व भाजपा के पूर्व महामन्त्री हीरामणी गौड को नया मण्डल अध्यक्ष घोषित किया है। रविवार रात्री को भाजपा प्रदेश कार्यालय से छुटे हुए सभी मण्डल अध्यक्षों की लिस्ट जारी कर दी गई। जिसमें 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए भाजपा प्रदेश नेतृत्व ने उन सभी मण्डलों जिनका गठन नहीं हो पाया था उनकी घोषणा कर दी।

हीरामणी गौड भाजपा के निर्वतमान महामन्त्री भी है और राय सुमारी में भी हीरामणी गौड का नाम सर्वोपरि था इसी तथ्य व भाजपा जौनपुर के इस युवा नेता को अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। दुरभाष पर वार्ता में नव निर्वाचित मण्डल अध्यक्ष हीरामणी गौड ने हमारे संवाददाता सुनील सजवाण को बताया की अध्यक्ष बनने के बाद उनकी पहली प्राथमिकता सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को साथ लेकर भाजपा को जौनपुर में मजबूत करना होगा। इस अवसर पर सोशल मीडिया पर भी गौड के अध्यक्ष बनने की शुभकामनाए लोग दे रहे है। वहीं थत्यूड़ बाजार में भी नव निर्वाचित अध्यक्ष का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया।

यह खबर भी पढ़ें-कौशांबी: कौशांबी पब्लिक स्कूल पहुंचे केशव मौर्य… छात्रों और शिक्षकों ने जताई खुशी

यह खबर भी पढ़ें-हंस फाउंडेशन की मदद के बाद, बोन मेरो से पीड़ित उत्तरकाशी के सक्षम को अब आपकी मदद की दरकरा… ऐसे करें सक्षम की मदद…

संवाद365/सुनील सजवाण धनोल्टी

46025

You may also like