आशाराम बापू के आश्रम में कार से लड़की का शव मिलने से मचा हडकंप, पुलिस ने सील किया आश्रम

April 8, 2022 | samvaad365

उतर प्रदेश के गोंडा स्थित आशाराम बापू के आश्रम में खडी़ एक कार से लडकी का शव मिलने से हडकंप मच गया है, शव की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गई और शव को कबज कब्जे में ले लिया, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार यह लड़की अपने घर से 4 दिन पहले गायब हो गई थी, जिसका शव आशाराम बापू के आश्रम में कई दिनों से खडी़ कार से मिला है, कार के अंदर से दुर्गंध आने पर आश्रम के कर्मचारी ने गाड़ी खोलकर देखा तो उसके अंदर से शव मिला जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंचीं पुलिस ने कार के अलावा पूरे आश्रम को सील कर दिया है और जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में हत्या कर शव को छिपाए जाने का लग रहा है, घटना नगर कोतवाली क्षेत्र के बिमौर गाँव सथित आशाराम बापू के आश्रम की है, जहाँ यह कार बीते कईं दिनों से खडी़ थी, फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है पुलिस और फाॕरेंसिक टीम आश्रम और गाड़ी की जांच कर रही है।

संवाद 365 ,डेस्क

यह भी पढ़ें-कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या की पेट मे रसौली का हुआ सफल ऑपरेशन

74102

You may also like