उत्तर प्रदेश- लुटेरी महिलाओं ने मचाया मेले में आतंक, पुलिस ने करा गिरफ्तार

April 12, 2022 | samvaad365

उत्तर प्रदेश की लुटेरी महिलाओं के आतंक से मेले में दहशत का माहौल बन गया हैै, काशीपुर के प्रसिद्ध और पौराणिक चैती मेले में इस बार लूटेरी महिलाओं ने आतंक मचा रखा है, देवी पूजन और मेले में आने वाले श्रद्धालु महिलाओं को निशाना बनाकर लूटने वाली इन महिलाओं का एक बडा गिरोह इन दिनों पुरी तरह से सक्रिय है, जिन्होने महज चार दिनों में ही दर्जन भर लूट की वारदात कर पुलिस को भी हैरान कर दिया है, वहीं पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से फिलहाल इन लुटेरी महिलाओं के गिरोह से जुड़ी दो महिला और एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जिनके पास से फिलहाल एक चैन बरामद हुई है, जबकि अन्य स्नैचिंग की वारदातों के बारे में जानकारी ली जा रही है, आईटीआई ताना क्षेत्र में हुी इन वारदातों का आज खुलासा करते हुए सीओ सिटी ने बताया कि कुछ दिनों से लूटेरी महिलाओ का गिरोह पुरी तरह से मेला सुरु होते ही सक्रिय हो गया था, और ये महिलाओं शातिर गरीके से महिलाओं से पहले करीबी बढाती थी और फिर उनको लूटने का काम करती थी, फिलहाल इन महिलाओं से लूटा गया सामान बरामद कर दिया गया है, साथ ही अन्य लूटेरी महिलाओं के लिए पुलिस ने सख्ती बढा दी है, वहीं पुलिस ने मेले में आने वाले श्रृधालूओंं को अन्जान लोगों से सतर्क रहने की हिदायद दी है।

संवाद 365, अज़हर मलिक

यह भी पढ़ें-नाराज चल रहे प्रीतम सिंह को मनाने पहुचें यशपाल आर्य

74283

You may also like