बारिश से पानी पानी हुए शहर, दिल्ली में कई जगहों पर जलभराव की समस्या

August 13, 2020 | samvaad365

देश के कई हिस्सों लगातार हो बारिश से बुरा हाल है, कहीं जल भराव कहीं भूस्खलन तो कहीं बाढ़ से आम आदमी परेशान है। अभी भी कई जगहों पर लोगों को राहत मिलने का अनुमान न के बराबर है। सबसे पहले तस्वीरें दिल्ली की देखिए। बारिश के चलते दिल्ली की कई सड़कों पर पानी भर गया। सड़कें तालाब बन गई और तालाब के बीच कई गाड़ियां संघर्ष करती नजर आई।

बारिश के चलते दिल्ली रेलवे स्टेशन  के पास भारी जलभराव हो गया। दिल्ली के द्वारका अलाके में अंडरपास में भी पानी भर गया। जिससे आने जाने में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

वहीं अब दिल्ली के तुगलकाबाद के अंडरपास की ये तस्वीरें देखिए। जलभराव के चलते यहां पर एक हादसा हो गया। ये लोग बैलगाड़ी से अंडरपास को पार कर रहे थे तभी एक झटका लगता है और सभी यात्री पानी में गिर जाते हैं। इस तरह की अन्य घटनाएं भी कई जगहों पर हुई हैं ऐसे में डर ये भी है कि कहीं बारिश और जल भराव के चलते कोई बड़ा हादसा न हो जाए।

अब ओडिशा के मालकनगिरी जिले की ये तस्वीरें भी देख लीजिए… लगातार हो रही बारिश से पूजे जिले में बाढ़ के हालात बन गए हैं। जल भराव के चलते जन जीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त है। कई जगहों पर बारिश के चलते रोड कनेक्टिविटी टूट गई। पुल के जलमग्न हो जाने की वजह से सैकड़ों गाड़ियां और हजारों लोग पुल के दोनो तरफ फंसे हुए हैं।

https://youtu.be/HiUTfXD9qVQ

यह खबर भी पढ़ें-लम्बे समय से बीमार चल रहे राज्य आंदोलनकारी त्रेपन सिंह चौहान का निधन

संवाद365/डेस्क

53066

You may also like