रूसी राष्ट्रपति पुतिन का दावा, तैयार कर ली कोरोना की पहली वैक्सीन, बेटी को भी दिया गया डोज

August 11, 2020 | samvaad365

दुनिया भर में कोरोना वायरस का कहर जारी है, हर देश कोरोना से बुरी तरह प्रभावित हुआ है इसी बीच रूस से एक सुकून भरी खबर भी सामने आई है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यह ऐलान किया कि उनके देश ने कोरोना वायरस की पहली वैक्सीन तैयार कर ली है।

पुतिन ने यह दावा किया कि यह दुनिया की पहली सफल वैक्सीन है, जिसके रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी मंजूरी दे दी है। पुतिन ने यह भी बताया कि उनकी बेटी को भी ये वैक्सीन लगाई गई है। आपको बता दें सामाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक इस वैक्सीन को मॉस्को के गामेल्या इंस्टीट्यूट ने डेवलप किया है। जिसके बाद रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने वैक्सीन को सफल करार दिया।

https://twitter.com/AFP/status/1293106323765243904?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1293106323765243904%7Ctwgr%5E&ref_url=https%3A%2F%2Faajtak.intoday.in%2Fstory%2Frussia-coronavirus-vaccine-vladimir-putin-daughter-good-news-1-1218674.html

व्लादिमीर पुतिन के मुताबिक अब जल्द ही इस वैक्सीन का प्रोडक्शन शुरू किया जाएगा। यानी कि अगर डब्लूएचओ इस वैक्सीन को मंजूरी देता है तो दुनिया को एक बहुत बड़ी राहत मिलेगी।

(संवाद 365/डेस्क)

https://www.youtube.com/watch?v=meytVb_nbIU

यह भी पढ़ें-टिहरीः गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग, चार बच्चों समेत 5 झुलसे

52988

You may also like