प्रवासी भारतीय दिवस : पीएम मोदी ने दी प्रवासियों को शुभकामनाएं, कहा हमें प्रवासी भारतीयों की उपलब्धियों पर गर्व है

January 9, 2022 | samvaad365

हर साल नौ जनवरी को भारत के विकास में प्रवासी भारतीय समुदाय के योगदान को चिह्नित करने के लिए प्रवासी भारतीय दिवस मनाया जाता है। इसी उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवासी भारतीय दिवस पर भारतीय प्रवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि उन्होंने पूरी दुनिया में खुद को प्रतिष्ठित किया है और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। पीएम मोदी ने रविवार को एक ट्वीट करते हुए कहा, प्रवासी भारतीय दिवस पर सभी को विशेष रूप से भारतीय प्रवासियों को बधाई। हमारे प्रवासी समुदाय ने पूरी दुनिया में खुद को प्रतिष्ठित किया है और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। उन्होंने प्रवासी भारतीयों की भी सराहना की और कहा कि वे अपनी जड़ों से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि हमें उनकी उपलब्धियों पर गर्व है।

संवाद365,डेस्क

यह भी पढ़ें –भयानक : ब्राजील में चट्टान का हिस्सा टूटकर तीन नावों पर गिरा, 7 लोगों की मौत, 20 लोग लापता, देखें वीडियों

71260

You may also like