Yoga Day 2023: 13,862 हजार फीट की ऊंचाई पर जवानों में दिखा जोश… लद्दाख की पैंगोंग त्सो झील में भी किया योग

June 21, 2023 | samvaad365
yoga

आज 8वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। इस मौके पर दुनियाभर में लोग योग का अभ्यास कर रहे हैं। भारतीय सेना के जवान भी इसमें पीछे नहीं रहे। सिक्किम में जवानों ने 13,862 फीट की ऊंचाई पर बर्फ के बीच योग का अभ्यास किया। बड़ी संख्या में यहां जवानों ने दिन की शुरुआत योग का अभ्यास करके की।

ये भी पढ़ें- HNB ने इन डिग्री कॉलेजों को किया डिएफिलिएट, देखें लिस्ट

उधर, पर लद्दाख के पैंगोंग त्सो झील में भी भारतीय सेना के जवानों ने बुधवार को 9 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर योग किया। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने भी राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली छावनी में योग किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार के साथ केरल के कोच्चि में आईएनएस विक्रांत पर योग किया। इस बीच, पीएम मोदी 21 जून को संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में संयुक्त राष्ट्र नेतृत्व और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के सदस्यों के साथ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाएंगे।

पीएम नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वीडियो संदेश के माध्यम से कहा कि भारतीय समयानुसार शाम करीब 5:30 बजे, मैं योग कार्यक्रम में भाग लूंगा जो संयुक्त राष्ट्र के मुख्यालय में आयोजित किया जा रहा है। भारत के आह्वान पर 180 से अधिक देशों का एक साथ आना ऐतिहासिक है।

89467

You may also like