तो क्या आज शाम तक कोरोना सूची में तीसरे नंबर पर आ जाएगा भारत..!

July 5, 2020 | samvaad365

भले ही देश में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो चुकी हो, कई मायनों में ज्यादा रियायत दे दी गई हो, लेकिन ये नहीं भूलना चाहिए कि कोरोना के मामले अभी बढ़ रहे हैं और ज्यादा तेजी के साथ बढ़ रहे हैं। लॉकडाउन जब था तब लगातार कोरोना खबरों में था लेकिन क्या अब यह नहीं लगता कि कोरोना को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा ?

29 लाख से ज्यादा केस के साथ अमेरिका कोरोना की सूची में दुनिया में पहले नंबर पर है। जबकि ब्राजील 15 लाख केस के साथ दूसरे नंबर पर है, फिलहाल तीसरे नंबर पर रूस है लेकिन हो सकता है शाम तक यह जगह भारत ले ले। जिस तेजी के साथ भारत में मामले बढ़े हैं उससे चिंता होना भी जरूरी है। महज कुछ सौ के अंतराल से दुनिया की कोरोना टैली में हम चौथे नंबर पर हैं।

पिछले 24 घंटों में 24 हजार नए मामलों के साथ भारत में कोरोना के कुल केसों की संख्या 6,73,904 हो गई है। जबकि रूस में ये आंकड़ा भारत से 100 मरीज ज्यादा है लगभग। यानि कि हो सकता है कि आज रात तक भारत इस सूची में तीसरे नंबर पर दिखे।

भारत में कुल केस 6,73,904

एक्टिव केस – 2,45,827

रिकवर केस- 4,09,131

मौतें- 19,288

हालांकि भारत में एक्टिव केस के दोगुने रिकवर केस हैं, लेकिन फिर भी लगातार बढ़ते मामले चिंता का विषय हैं। क्योंकि 24 घंटों में सामने आने वाले मामले भी हर दिन लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं।

(संवाद 365/डेस्क)

यह भी पढ़ें-बारिश के चलते लगडासु गांव मे भवन का पुस्ता ढहा, आसपास के मकानों को खतरा

51481

You may also like