चारधाम मार्गों पर पशुपालन विभाग का एक्शन, अब तक 140 पशुओं की मौत, 6880 पशुओं का किया निरीक्षण

June 10, 2022 | samvaad365

सचिव पशुपालन विभाग डॉ. वी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम ने जानकारी देते हुए बताया कि  केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग में हो रही पशुओं की मृत्यु पर विभाग पूरी तरह से गंभीर है। उन्होंने जानकारी दी कि पशुपालन विभाग यात्रा मार्ग पर निरंतर स्थिति का निरीक्षण कर रहा है। विभाग द्वारा पशुओं को निरंतर चिकित्सा एवं उनके मालिकों को सुविधाएं प्रदान की जा रही है।

उन्होंने जानकारी दी की केदारनाथ यात्रा मार्ग में अभी तक 140 पशुओं की मृत्यु हुई है। विभाग द्वारा अभी तक 6880 पशुओं का निरीक्षण किया गया है। जिनमें 1804 पशुओं को चिकित्सा प्रदान की गई है। तथा 118 पशुओं को यात्रा हेतु अयोग्य पाया गया। इसके साथ ही 91 पशु मालिकों के चालान भी किए गए हैं। 411 पशुओं को यात्रा प्रतिभाग से ब्लॉक भी किया गया तथा 09 एफ आई आर भी दर्ज़ की गई है। साथ ही निरंतर पानी की चारियों की सफाई व्यवस्था की जा रही है।

संवाद 365, ज्योत्सना थपलियाल

यह भी पढ़ें-  Big breaking :-जीत के बाद सीएम धामी चंपावत को देने जा रहें बड़ी सौगात, मुख्य सचिव ने दिए ये निर्देश

77012

You may also like