सीएम आवास और सचिवालय में चलेंगे मिट्टी के ग्लास, सीएम ने दिया कुम्हारी कला को बढ़ावा देने पर जोर

June 11, 2022 | samvaad365

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुम्हारी कला को पुनर्जीवित किए जाने पर बल दिया है…..  शुक्रवार को सचिवालय में अधिकारियों को बैठक में निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में इस कला को अधिक से अधिक बढ़ावा दिया जाना चाहिए….  उन्होंने कहा कि कुम्हारी कला समृद्ध और प्राचीन हस्तकला है….  और प्रदेश में अनेक परिवार इस कला से जुड़े हैं। सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि भारत सरकार की कुम्हार सशक्तिकरण योजना का उद्देश्य इस कला को पुनर्जीवित करना और समाज के सबसे कमजोर वर्गों में से एक कहलाए जाने वाले कुम्हार समुदाय को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त कर के विकास की मुख्यधारा में वापस लाना है।

उन्होंने अधिकारी को निर्देश दिए कि कुम्हारों को उन्नत किस्म के मिट्टी के उपकरण बनाने के लिए पर्याप्त मात्रा में मिट्टी उपलब्ध करवाई जाए। इसके लिए ऐसी मिट्टी वाली भूमि को चिन्हित किया जाए जिस भूमि से कुम्हारों को आवश्यकता अनुसार और मानकों के हिसाब से निशुल्क मिट्टी उपलब्ध हो पाए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कुम्हार हस्तकला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री आवास और सचिवालय में मिट्टी से बने गिलासों में चाय देने की शुरुआत की जाए और इसे व्यापक स्तर पर प्रदेश भर में बढ़ाया जाए। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और अधिकारियों ने सचिवालय में मिट्टी के गिलासों में चाय पीकर इसकी शुरुआत की है।

संवाद 365, ज्योत्सना थपलियाल

यह भी पढ़ें-  IMA Passing Out Parade 2022: कड़ा सैन्य प्रशिक्षण पूरा कर देश को मिलेंगे 288 युवा अफसर

 

77051

You may also like