नदी के पास दिखाई दिया एक शव , SDRF टीम ने किया बरामद

April 5, 2023 | samvaad365

टिहरी  –  आज 05 अप्रैल 2023 को थाना कीर्तिनगर द्वारा SDRF टीम को सूचित किया कि कीर्तिनगर नदी के पास एक शव दिखाई दे रहा है जिसमे शव बरामद हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है। उक्त सूचना पर SDRF टीम अपर उप निरीक्षक तेजपाल राणा के हमराह मय रेस्क्यू उपकरणो के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। SDRF टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर त्वरित कार्यवाही करते हुऐ वेकल्पिक मार्ग से होते हुऐ शव तक पहुँचे व बॉडी बैग में अज्ञात पुरुष के शव को बरामद कर मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सूपर्द किया गया।

87188

You may also like