मार पिटाई की वायरल वीडियो पर मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दी सफाई ,कांग्रेस ने बताया खुलेआम गुंडागर्दी

May 2, 2023 | samvaad365

देहरादून – मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की मार पिटाई की वायरल वीडियो पर उन्होंने सफाई दी है। जिस व्यक्ति के साथ उनकी मार पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है उसको मंत्री ने ब्लैकमेलर बताया है।उधर कांग्रेस ने वायरल वीडियो के बाद भाजपा से सरकार में मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल पर निशाना साधा कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा भाजपा को अपनी सत्ता की हनक हो गई है यही वजह है कि अब खुलेआम गुंडागर्दी चल रही है।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को मंत्री एक कार्यक्रम से निकलकर अपनी कार से जा रहे थे।इस दौरान वे जाम में रुक गए। तभी दो युवक बाइक से उतरे और कार के आगे आकर अपनी समस्या बताने लगे। तभी एक युवक आक्रोशित हो गया और हाथापाई शुरू कर दी।बताया जा रहा है कि युवक का नाम सुरेंद्र सिंह नेगी है। वह खुद को सोशल वर्कर बताता है। वह पहले भी कई लोगों से हाथापाई कर चुका है। जानकारी के अनुसार युवक ने पहले मंत्री को गाली दी फिर कॉलर पकड़ा और पीछे धकेलने लगा। इस दौरान उनका कुर्ता फट गया। तभी गनर ने उसे वहां से हटाया तो उसने गनर की पिस्टल छीनने और वर्दी फाड़ने का भी प्रयास किया। इस बीच गनर ने किसी तरह युवकों को वहां से हटाया तो वे भाग निकले। उन्होंने कहा कि गनर की ओर से युवकों के खिलाफ मामले में तहरीर दी जा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर हाथापाई के आरोपियों को गायब करने का आरोप लगाया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे और प्रदर्शन किया। इस दौरान वहां भाजपा कार्यकर्ता भी पहुंच गए। दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

 

87991

You may also like