बद्रीनाथ धाम की आरती लिखने वाले बर्त्वाल परिवार के पैतृक घर स्यूपुरी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत

May 3, 2023 | samvaad365

रुद्रप्रयाग – जनपद रुद्रप्रयाग के स्यूपुरी सतेराखाल पहुँचे पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने श्री बद्रीनाथ धाम की प्रसिद्ध आरती के रचियता स्व.धन सिंह बर्त्वाल के पैतृक गाँव स्युपुरी पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की।त्रिवेन्द्र सिंह रावत का सतेराखाल पहुंचने पर स्थानीय जनता द्वारा फूल मालाओं और ढोल नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया।आपको बताते चले कि रुद्रप्रयाग के स्यूपुरी गाँव के बर्त्वाल परिवार द्वारा बद्रीनाथ धाम की प्रसिद्ध आरती सन् 1881 मे स्व धन सिंह बर्त्वाल द्वारा लिखी गई थी।

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कई वर्षों से देश और दुनिया में बद्रीनाथ की आरती को लिखने के बारे में भ्रम था लेकिन 4 वर्ष पहले उनके मुख्यमंत्री काल के दौरान बद्रीनाथ आरती के असली लेखक को लेकर सतेराखाल स्यूपुरी गाँव का बर्त्वाल परिवार सामने आया।इस विषय में जब गहनता से जांच हुई,तब रहस्य से पर्दा उठा था कि बद्रीनाथ की आरती के असली लेखक धन सिंह बर्त्वाल थे जिन्होंने 1881में आरती की रचना की थी।उन्होंने इसे अपने कार्यकाल की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि कार्बन डेटिंग व अन्य दस्तावेजों के आधार पर इस पर मुहर लगाई गई।उन्होंने कहा कि यह हमारे लिए बहुत ही गर्व का विषय है और इससे साबित होता है कि हमारी सनातन परंपराएं कितनी मजबूत रही होंगी।उन्होंने कहा कि भविष्य में इस विषय को लेकर ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।वहीं आरती की पांडुलिपि के शोधकर्ता महेंद्र सिंह बर्त्वाल ने अभिनंदन पत्र पढ़ कर पूर्व मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि पूरा हिंदू समाज सदैव उनका ऋणी रहेगा।

कार्यक्रम का संचालन सामाजिक कार्यकर्ता गम्भीर सिंह बिष्ट ने किया।

इस दौरान यूसैक के पूर्व निदेशक प्रोफेसर महेंद्र प्रताप सिंह बिष्ट,बीकेटीसी के पूर्व उपाध्यक्ष अशोक खत्री,भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर सिंह पंवार,पृथ्वीराज चौहान, त्रिलोचन भट्ट,सचेंद्र रावत,कृष्णानंद नौटियाल,त्रिभुवन बर्तवाल,जयकृत बिष्ट,सतेंद्रपाल बर्तवाल,धीरज बर्तवाल,दीक्षराज रावत,कल्पत सिंह, चंडी सेमवाल,विकास नौटियाल,प्रद्युमन बर्तवाल,अर्जुन नेगी,जीत सिंह मेवाल,हिम्मत रावत आदि मौजूद थे।

88034

You may also like