विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने प्रदेशवासियों को रंगो के महापर्व होली की शुभकामनाएं प्रेषित की

March 7, 2023 | samvaad365

देहरादून – विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी भूषण ने प्रदेशवासियों को रंगो के महापर्व होली की शुभकामनाएं प्रेषित की।उन्होंने कहा की होली एक ऐसा पर्व है जो हमारी संस्कृति और परंपराओं का अभिन्न अंग है। इस पर्व को भारत के सभी कोनों में उत्साह के साथ मनाया जाता है। यह पर्व दोस्ती और भाईचारे का पर्व भी है।उन्होंने कहा की हमें इस पर्व के माध्यम से दोस्ती, प्रेम और सद्भावना को बढ़ावा देना चाहिए।उन्होंने कहा की सभी प्रदेशवासी इस पावन पर्व को खुशी और उमंग के साथ मनाएं, ताकि प्रदेश और समाज में सुख-समृद्धि रहे व हम तेजी से प्रगति-पथ पर आगे बढ़ते रहें। इस पर्व को अपने जीवन में खुशियों का अनुभव करने के लिए अवसर बनाएं और समूचे समाज में भाईचारे और सौहार्द का संदेश दें।

86112

You may also like