श्रीनगर: गुलदार के घर में आ धमकने से मचा हडकंप, मौके पर पहुॅची वन विभाग की टीम

May 11, 2022 | samvaad365

श्रीनगर में गुलदार के घर में आ धमकने से हडकंप मच गया। मौके पर पहुॅची वन विभाग व पुलिस के जवानों ने करीब 4 घण्टे की कड़ी मस्कत के बाद गुलदार को पिंजरे में कैद किया। दरअसल आधी रात को कमलेष्वर स्थित एक घर में गुलदार घुस गया। सुबह जब घर के लोगों ने सीढ़ियों के नीचे गुलदार को देखा तो हड़कंप मच गया। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा वन विभाग को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार को ट्रेंकुलाइज कर बेहोश करने की कोशिश की। कड़ी मसक्कत के बाद वन विभाग की अीम ने गुलदार को बेहोष कर पिंजरे में कैद किया। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गुलदार की उम्र ढेड साल है ओर जंगलों में आग लगने के कारण यह आवासीय बस्तियों की ओर आया है। बताया कि गुलदार को पिंजरे में कैद कर लिया गया है जिसे पौडी के जंगलों में छोडा जायेगा।

संवाद 365, भगवान सिंह

यह भी पढ़ें-उत्तरकाशी, चमोली और रुद्रप्रयाग में 15 जून को होगा पुलिस भर्ती का फिजिकल, अन्य जिलों में 15 मई है तारीख

75747

You may also like