रेड क्रास सोसायटी के साथ हुई बैठक में राज्यपाल ने कहा- एक साल के भीतर रेड क्रास के पच्चीस हजार सदस्य बनाएं

May 27, 2023 | samvaad365

चम्पावत। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने अपने चम्पावत प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में रेड क्रॉस सोसायटी के साथ बैठक की। रेड क्रॉस सोसायटी ने राज्यपाल को रेड क्रॉस के अंतर्गत किए जाने वाले कार्यों से अवगत कराया।राज्यपाल ने कहा कि रेडक्रॉस से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाए। इस के लिए एक संकल्प लें। जनपद में इनकी सदस्य संख्या अत्यधिक कम है। इसे पच्चीस हजार तक ले जाएं। इसके लिए एक वृहद अभियान चलाएंं। कहा कि 26 मई 2024 तक पच्चीस हजार तक सदस्य बनाएं। इसके लिए जिलाधिकारी का सहयोग लें। गांव-गांव अभियान चलाएं, सभी स्कूली बच्चों, नागरिकों, पूर्व सैनिकों, युवाओं, कार्मिकों को जोड़ें। इसके लिए विशेष प्रयास करें। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जन जागरूकता अभियान चलाएं। इसके साथ ही डोर टू डोर कैंपेनिंग करें। रेड क्रॉस यह संकल्प ले कि जिले को नशा मुक्त करना है। इसके लिए भी लोगों को जागरूक करें।

राज्यपाल ने कहा कि नशा हमारे समाज आने वाली पीढ़ी के लिए खतरनाक समस्या है। आने वाले समय में इस समस्या को समाप्त करें। इसके लिए एक अभिनव अभियान चलाएं। जिस प्रकार पेड़ों को बचाने के लिए चिपको आंदोलन चलाया गया, उसी प्रकार नशे को समाप्त करने के लिए रेडक्रॉस के सदस्यों द्वारा भी एक अभियान चलाया जाए। इसके साथ ही किसी भी दुर्घटना व आपदा की घटना होने पर रेडक्रॉस के सदस्य प्रथम रिस्पांडर हों। बैठक में जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी, पुलिस अधीक्षक देवेंद्र सिंह पींचा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.केके अग्रवाल व रेड क्रॉस सोसायटी के सदस्य उपस्थित रहे।

88789

You may also like