पहाड़ों की रानी मसूरी में 108 सेवा हुई बंद, लोगों को हो रही है परेशानी

January 3, 2019 | samvaad365

पहाडों की रानी मसूरी में भी 108 सेवा में तैनात कर्मचारियों की हड़ताल शुरू हो गई है। यहां 108 सेवा के बंद होने का खामियाजा उन दूर दराज के मरीजों को भुगतना पड़ रहा है, जो किसी भी इमरजेंन्सी के लिये मात्र 108 पर निर्भर है। अपनी सात सुत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों के कारण आवश्यक सेवा 108 का पहिया जाम हो गया है। जिससे लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मरीज प्राईवेट वाहनों का सहारा लेकर अस्पताल तक पंहुच रहे है। वहीं अपना ईलाज कराने आये मरीज महेन्द्र का कहना है कि उनके पांव में काफी दर्द था जिसके लिये उन्हें अस्पताल आना था। उन्होंने 108 सेवा से दुरभाष के माध्यम से बात की तो पता चला कि कर्मचारी हड़ताल पर हैं। जिसके बाद उन्हें टैक्सी लेकर आना पड़ा। वहीं सेंन्टमैरी अस्पताल अपने मरीजों को लेकर आये कई तिमारदारों का कहना है कि कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से आवश्यक सेवा का लाभ ना मिलने से भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।

यह खबर भी पढ़ें-अपनी मांगों को पूरा करने के लिए आक्रोशित कर्मचारियो ने किया धरना प्रदर्शन

यह खबर भी पढ़ें-देवभूमि स्थित यह मंदिर जहां आँखों और मुंह पर पट्टी बांध कर पुजारी करते हैं पूजा,वजह जानकर रह जाएंगे हैरान

मसूरी/राजवीर रौंछेला

29145

You may also like