‘भारत जोड़ो’ के बाद अब कांग्रेस की ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ यात्रा की शुरुआत, प्रदेश भर में पहुंचाएंगे ये संदेश

January 26, 2023 | samvaad365

भारत जोड़ो यात्रा की सफलता के बाद कांग्रेस आज से अपनी ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ अभियान की शुरुआत करेगी। इससे पहले शनिवार को पार्टी ने अभियान के लिए लोगो का अनावरण किया और अभियान के दौरान घर-घर वितरण के लिए सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ आठ पन्नों का आरोप पत्र जारी किया।

तीन महीने तक चलने वाले इस अभियान को पहले चरण में गांव और ब्लॉक स्तर पर, दूसरे चरण में जिला स्तर पर और तीसरे चरण में राज्य स्तर पर आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस का लक्ष्य 10 लाख चुनावी मतदान केंद्रों, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों और 6 लाख गांवों तक पहुंचना है। इस यात्रा के माध्यम से कांग्रेस प्रदेश के प्रत्येक जिले में लोगों को एक साथ जोड़ने का प्रयास करेगी साथ ही 2024 चुनाव में अपनी जीत भी पक्की करेगी।

संवाद 365, दिविज बहुगुणा

यह भी पढ़ें : पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने समस्त प्रदेशवासियों को दी गड़तंत्र दिवस की शुभकामनाएँ

 

85169

You may also like